उज्जैन ग्रामीण: ग्राम गंगेड़ी के समीप चलती कार मे लगी आग, कार जलकर खाक, टला हादसा
उज्जैन। उज्जैन-बदनावर हाईवे पर ग्राम गंगेड़ी के पास शनिवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार अवंतिका होंडा शोरूम से सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन पर थी। चलते समय बोनट से धुआं उठता देख चालक ने कार सड़क किनारे रोक दी। बोनट खोलते ही आग भड़क गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर डायल 112 मौके पर