नामकुम: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में नन्हें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Namkum, Ranchi | Jul 9, 2026 सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में नन्हें खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार शाम करीब चार बजे राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप के छठे राउंड के ओपन वर्ग में अयांश, जोहान, रयान और श्रेयांश दास ने अपने-अपने मुकाबले जीते, जबकि दिनेश बाबू और शफीक के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।