सहारनपुर: न्यायालय परिसर में संयुक्त सघन चेकिंग अभियान, डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने की कड़ाई, कोई संदिग्ध नहीं मिला
सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिले के न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोर्ट परिसर, पार्किंग स्थल, एंट्री-एग्जिट गेट और आस-पास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। थाना सदर बाजार पुलिस, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वायड ने वाहनों व संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली।