पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने मंडी में सट्टे की खाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने मंडी में सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार एएसआई ने मय टीम आरोपी मितुल कुमार निवासी वार्ड नंबर 21 पीलीबंगा को मंडी पीलीबंगा में सट्टे की खाई वाली करते हुए सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।