बहरोड़: गैस कनेक्शन पर लगा ब्रेक, बहरोड़ में उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे
Behror, Alwar | Jul 29, 2026 बहरोड़ में नए घरेलू गैस कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति भले ही अब सामान्य हो गई हो, लेकिन नए कनेक्शन जारी नहीं होने से उपभोक्ताओं को रोज गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को सुबह ग्यारह बजे ये नजारा देखने को मिला।