मांझी: दाउदपुर में टीवीएस एजेंसी का ताला तोड़कर दो बाइक और बैटरी चोरी
Manjhi, Saran | May 24, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए टीवीएस एजेंसी को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काट कर दो बाइक एवं एक बड़ा बैटरी चोरी कर ली। जबकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी चोर लेते गए। इस संबंध में एजेंसी के शाखा प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।