सिवनी: मेहरा पिपरिया में अंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
Seoni, Seoni | Apr 14, 2026 मेहरा पिपरिया में उत्साह के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती सिवनी जिले की ग्राम पंचायत मेहरा पिपरिया में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाबा साहब चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।