नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर शनिवार को 4:00 बजे अपराह्न में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कई विज्ञान के मॉडलों को प्रस्तुत किया।