डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर पदभार संभालने के बाद पहली बार आज गुरूवार को गया आए। सीनियर कमांडेंट तोमर वंदे भारत एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।यहां निरीक्षण के उपरांत सुरक्षा सम्मेलन में अधीनस्थों को अनुशासन और कर्तव्यों का बोध कराया।इसकी जानकारी आज दिनांक 22 जनवरी गुरुवार की शाम 7 बजे दी गई है।