अंबाह: विकाश मेडिकल पर फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले दो आरोपी भूमिया मंदिर के पास से गिरफ्तार
Ambah, Morena | Apr 18, 2026 अम्बाह पुलिस ने फिरौती नहीं देने पर विनोद मेडिकल पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को भूमिया मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। 5 अप्रैल को विकास गुप्ता की दुकान पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुल्ली उर्फ शिवम तोमर और अर्जुन राजावत को पकड़कर 315 बोर का कट्टा व जिंदा राउंड बरामद किया। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई।