प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा 12 एवं 13 जनवरी 2026 को सिवनी जिले के दौरे पर रहेंगे। सोमवार को प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री वर्मा 12 जनवरी को रात्रि सिवनी पहुंचेंगे। कार्यक्रमानुसार मंत्री वर्मा भोपाल से प्रस्थान कर नरसिंहपुर होते हुए रात्रि में सिवनी आगमन करेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।