जोकीहाट: जोकीहाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या, स्मैक और शराब के मामलों में 3 गिरफ्तार
महलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर हत्या, स्मैक तस्करी और शराब मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 204 ग्राम स्मैक और 29 लीटर शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।