लोहरदगा: रघुटोली से 19 वर्षीय युवती 16 अप्रैल से लापता, परिजनों ने खोजबीन की लगाई गुहार
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रघुटोली से एक युवती के बीते 16 अप्रैल से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो टोली निवासी 19 वर्षीय अंजलि कुमारी पिता बंदे उरांव के लापता होने को लेकर लोहरदगा सदर थाना में सन्हा दर्ज कराते हुए खोजबीन की गुहार लगाई गई है। मामले को लेकर लापता युवती की मां सुमति उरांव ने शनिवार