नौगढ़: नौगढ़ में वन कर्मियों की बैठक, मांगें पूरी न होने पर 23 जून को वन विभाग कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी
नौगढ़ के दुर्गा मंदिर पोखरे पर सोमवार दोपहर 03 बजे न्यूनतम वेतन दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ की बैठक s हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 23 जून को रामनगर स्थित वन विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने समान काम व वेतन की मांग की।