धामपुर: धामपुर के गांव नींदड़ू में 42 बीघा में अवैध कॉलोनी को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी चलाकर किया ध्वस्त
गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व विभाग की टीम जेसीबी लेकर धामपुर क्षेत्र के गांव नींदड़ू में पहुंची। बताया जाता है कि वहां 42 बीघा भूमि पर बन रही कॉलोनी में कार्रवाई की।कॉलोनी को अवैध बताते हुए जेसीबी चला कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।