हमीरपुर: प्रदेश में आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
मंगलवार की दोपहर 2 बजे पुलिस मीडया ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनसुनवाई में माह सितम्बर में आईजीआरएस पोर्टल पर किए गए कार्यों के संबंध में रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें प्रदेश के जनपदों की रैंकिंग में जनपद हमीरपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद के 14 में से 9 थाने प्रथम स्थान प्राप्त किया।