हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने कस्बा मौदहा के देवी पांडालों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आज पुलिस अधीक्षक के द्वारा शारदीय नवदुर्गा और दशहरा के दृष्टिगत मौदहा पुलिस बल के साथ कस्बा मौदहा में पैदल गस्त कर प्रमुख पंडालों, कार्यक्रम स्थलों, और अन्य सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया, जहां त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने की संभावना है। प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष ध्यान दिया जाने।