धौरहरा: धौरहरा ब्लॉक के कटैला गांव का आंगनबाड़ी केंद्र बना बच्चों के खिले चेहरों का आकर्षण का केंद्र
धौरहरा ब्लॉक के कटैला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पहले यह केंद्र जर्जर भवन में संचालित होता था, जहां बच्चों की उपस्थिति काफी कम रहती थी। लेकिन नए भवन के निर्माण और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने के बाद अब यहां का माहौल पूरी तरह बदल गया है।वही नए केंद्र के बनने से बच्चों की संख्या में हुई बढ़ोतरी।