सिकंदराराऊ: टीकरी के 4 युवक हजारा नहर में डूबे, एक तैरकर निकला बाहर, तीन भाई लापता, गोताखोर कर रहे तलाश, परिजनों में मचा हाहाकार
टीकरी के 4 युवक छोटू, अजय और जय प्रकाश अपने दोस्त सुमित के साथ नदरई की हजारा नहर में नहाने गए थे जहां गहरे पानी में चारों डूबने लगे, सुमित तो किसी प्रकार तैर कर निकल आया लेकिन तीनों भाई पानी में डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से लगातार तीनों युवको की तलाश कर रही है पर अभी तक तीनों का पता नहीं चला है। युवकों के लापता होने से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।