सदर: प्रयागराज: रेलवे ने गऊघाट में 100 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर 6500 वर्ग मीटर खाली कराया
Sadar, Allahabad | May 2, 2026
प्रयागराज में रेलवे प्रशासन ने गऊघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी 100 करोड़ रुपये की कीमती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लगभग 6500 वर्ग मीटर भूमि खाली कराई गई।यह अभियान अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार के समन्वय में जिला प्रशासन के सहयोग से सुनियोजित तरीके से सपन्न हुआ।