कोटा: ग्राम पेंडरवा में महिला की हत्या का आरोपी प्रार्थी बनकर पहुंचा रतनपुर थाना, खुलासे के बाद आरोपी को लिया हिरासत में
Kota, Bilaspur | Apr 2, 2026 रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी सुरेश श्रीवास अपने दो पुत्रों के साथ खुद को प्रार्थी बताकर थाने पहुंचा। लेकिन पीछे से आए घायलों ने उस पर ही हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेज कर थाना आए आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ जारी है