बहोरीबंद: ग्राम खखरा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खखरा में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।