कस्बा: आंधी से कसबा प्रखंड में भारी नुकसान, कई घरों की छत उड़ी
Kasba, Purnia | May 24, 2026 कसबा प्रखंड क्षेत्र में रात में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्रखंड के कई गांवों में कच्चे एवं पक्के मकानों की छत उड़ गई, जबकि कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगहों पर पेड़ गिरने से घरों को नुकसान पहुंचा है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।