गढ़वा: सदर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: गर्मी से जूझते मरीज, ठप पड़े पंखे, गत्ते से हवा करते परिजन
Garhwa, Garhwa | Apr 23, 2026 गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। बुधवार को जिले के अलग-अलग सड़क हादसों में घायल सात लोग जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें उपचार से पहले भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। अस्पताल की स्थिति ऐसी रही मानो मरीजों का इलाज नहीं, बल्कि उनकी परीक्षा ली जा रही हो। अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लगे पंखे और