इमामबाड़ा मस्जिद के पास रहने वाले कारीगर मोहन शाक्य पुत्र हल्के राम शाक्य के घर में आज सोमवार सुबह 9 बजे यह आगजनी हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के सदस्यों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।