सरदारशहर क्षेत्र के अशासर-कुंडिया रोड पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से बेटे ने दम तोड़ दिया। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।