भोरे: भोरे प्रखंड के BRC में गुरु गोष्ठी का आयोजन, बीईओ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया ज़ोर
भोरे प्रखंड के बीआरसी के प्रांगण में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास ने की। इस गोष्ठी में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने भाग लिया। शिक्षा की गुणवत्ता और नामांकन पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित बीईओ लखींद्र दास ने किया।