ग्वालटोली के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पालिका अध्यक्ष ने दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। ग्वालटोली फूलबगिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार करीब 4 बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के पंचमुखी स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।