कटनी नगर: शहर के जर्जर भवनों को हटाने का निगम प्रशासन का कार्य जारी, बीडी अग्रवाल वार्ड में हुई कार्यवाही
जन सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम प्रशासन द्वारा जर्जर भवनों को हटाने का कार्य शहर के अलग-अलग स्थान में किया जा रहा है इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर 3:00 बजे शहर के बीडी अग्रवाल वार्ड में जर्जर हो चुके भवन को निगम प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में तोडने का कार्य किया गया कार्यवाही के संबंध में निगम आयुक्त तपस्या परिहर ने जानकारी दी।