हाथरस: खेत पर जा रहे एक युवक के साथ दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रानी का नगला में खेत पर जा रहे एक युवक हिमांशु के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक के सिर में चोट लग गई और वह घायल हो गया। पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। घायल युवक का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।