दुधि: पकरी गांव में घरेलू विवाद में बेटे ने डंडे से पिता की हत्या की, आरोपी पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में घरेलू विवाद एक परिवार के लिए काल बन गया। बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे सोनू पुत्र श्री नाथ के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की आरोप है कि सोनू ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।