उनियारा: चौरू में राजस्थान रोडवेज की बसें बस स्टेशन नहीं जा रही, विरोध जताया गया
Uniara, Tonk | Jun 2, 2026 चौरू कस्बे में राजस्थान रोडवेज की बसों के बस स्टेशन पर नहीं जाने से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने धरना देकर विरोध जताया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार चौरू कस्बे में राजस्थान रोडवेज की बसें बस स्टेशन पर नहीं जाकर बाईपास से गुजर रही है। जिससे महिला यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।