गौरिहार: ग्राम पंचायत पलटा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्राम पंचायत पलटा के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उमंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार की प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर भावना राजे प्रजापति ने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया।