राठ: मुस्करा खुर्द गाँव में सर्प दंश से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत, परिजनों का कहना- वह खेत में भैंस चराने गया था
Rath, Hamirpur | Jul 7, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत मुस्करा खुर्द गांव में खेतों में भैंस चराने के लिए गए 12 वर्षीय एक बालक को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बालक का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।