भरतपुर: भरतपुर में मौसम में बदलाव, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
भरतपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए। गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई, और देखते ही देखते चने के आकार के ओले गिरने लगे। ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई।