फूलपुर: फूलपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक, नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर ब्लॉक में आज शनिवार को दोपहर करीब एक बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया बैठक के उपरांत सभी रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) फूलपुर को एक ज्ञापन सौंपा।