बेगूसराय: ट्रैफिक चौक पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस बल तैनात
ट्रैफिक चौक के पास मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस बल तैनात थी. इस मौके पर नगर निगम के उपनगर आयुक्त ने बताया कि ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक सभी दुकानदारों को पहले ही सूचना दे दी गई थी कि अवैध रूप से रखे हुए सभी सामान हटा लें अन्यथा उसे जप्त कर लिया जाएगा.