बेगूसराय: बेगूसराय में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, लोगों में मची अफरा-तफरी
बेगूसराय में मंगलवार की सुबह 6:30 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके सलामती की बात की. यह भूकंप के झटके इतनी सुबह हुई कि अधिकांश लोग सोए हुए ही थे. हालांकि कुछ लोगों ने भूकंप के झटके को अपने मोबाइल में कैद किया. जिला प्रशासन की ओर से भूकंप से अभी तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.