बदायूं: कैमी गांव में शौचालय का पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 10, 2024 बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के कैमी गांव में शौचालय का पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल उमेश कुमार पुत्र लंकुस निवासी कैमी थाना हजरतपुर का रहने वाला है। हजरतपुर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।