बालाघाट: कोहकाडिबर में शादी समारोह के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
हट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोहकाडिबर में हुई हिंसक झड़प के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जहां एक पक्ष ने सरपंच पति आतिश लिल्हारे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था, वहीं अब दूसरे पक्ष के घायल भी सामने आए हैं। संघर्ष में घायल शैलेंद्र मसकरे और चिमनलाल बिरनवार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।