महसी: रामपुर धोबियाहार क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, मवेशी पर किया हमला, वन विभाग जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार इलाके में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। गांव निवासी पहलाद पाल अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के बाहर गए थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने एक मवेशी पर हमला कर दिया। पहलाद के शोर मचाने पर तेंदुआ मवेशी को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया।