बरेली: शादी से पहले मौत का मातम! दरपिन हॉस्पिटल में युवती की अचानक बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बरेली के दरपिन हॉस्पिटल में एक युवती की अचानक मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। आज उसकी शादी थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। डॉ. दर्शन मेहरा के मुताबिक, पहले भी उल्टी की शिकायत थी। शाम को हालत तेजी से बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार सदमे में है।