हरदोई: शहाबाद के ग्राम परियल में ग्रामीणों की पत्थरबाजी से घायल एसडीएम सुशील मिश्रा ने पूरी घटना की दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jun 9, 2026 शहाबाद क्षेत्र के ग्राम परियल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने शहाबाद के एसडीएम सुशील मिश्र पर पत्थरबाजी कर दी। घटना में एसडीएम घायल हो गए। एसडीएम को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। मेडिकल कालेज में एसडीएम सुशील मिश्रा ने घटना की पूरी जानकारी दी।