ग्वालियर गिर्द: एलआईसी तिराहा पर और शिंदे की छावनी पर युवतियों का फोन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर ऑटो में सवार होकर राह चलते युवतियों से कुछ ही देर के भीतर लूट की दो सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों सनी बाथम और दिनेश बाथम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहली घटना शिवपुरी की रहने वाली कृष्णा रावत के साथ हुई थी वह शुक्रवार को एक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर देने के बाद टमटम में सवार होकर एलआईसी तिराहे के पास से गुजर रही थी।