बयाना: आर्य समाज रोड स्थित बैंक शाखा के सामने रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी की जेब से अज्ञात बदमाश ने ₹50 हजार चुराए
बयाना कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर ई-मित्र केंद्र पर केवाईसी कराने पहुंचे एक रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी की जेब से अज्ञात बदमाश रुपए चुरा ले गए। घटना आर्य समाज रोड स्थित बैंक शाखा के सामने हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।