जबलपुर: ओडिशा से जबलपुर में 'नशा' सप्लाई की कोशिश नाकाम, 3 गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद
पुलिस के "नशा विरोधी अभियान" के तहत जबलपुर में नशीले पदार्थों के काले कारोबार पर एक और बड़ी स्ट्राइक हुई है। थाना तिलवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात गश्त के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद बैगों से कुल 10 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये आँकी जा रही है। आरोपिय