बेरमो: फुसरो बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर में चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Bermo, Bokaro | Jan 28, 2024 फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत में रोड स्थित खादी भंडार के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर में चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे कि आने जाने का रास्ता कुछ देर के लिए बंद हो गया जिसके चलते फुसरो मैन बाजार में जाम लग गया। वहीं कुछ स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो को हटाया गया। तब जाकर जाम खुला, लोगों ने बताया कि यहां अक्सर दुर्घटना होते रहती है।