कुशलगढ़: आम-उत्सव में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने आम संवर्धन का लिया संकल्प
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ में ‘तन की बात’ कार्यक्रम के तहत “आम-उत्सव” आयोजित किया गया। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन के बीच आम संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर संवाद हुआ। इस दौरान सभी ने आम का रसास्वादन करते हुए उसके सामाजिक, आर्थिक और औषधीय महत्व पर