बिलासपुर सदर: पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कबड्डी खेल के गिरते स्तर को लेकर जताई चिंता, बिलासपुर में क्या कहा सुनें
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कबड्डी खेल के गिरते स्तर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिला के साथ ही प्रदेश में भी कबड्डी खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। कबड्डी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें। रामलाल ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कबड्डी एसोसिएशन की ओर से खिलाडिय़ों से भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। कहा कि खिलाडिय़ों से ट्रायल के नाम पर राशि एकत्रित करने के प्रयास हुए हैं।