चंदिया: अपहृत युवती की तलाश तेज, पुलिस अधीक्षक ने ₹5 हजार का इनाम घोषित किया
उमरिया जिले में अपहृत युवती की तलाश के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 109/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत चंदिया निवासी अपहृता की गिरफ्तारी या दस्तयाबी के लिए ₹5 हजार के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो चंदिया पुलिस को दे ।